रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : थाना धूमनगंज पर पंजीकृत हत्या से सम्बन्धित अभियोग मु0अ0सं0-342/2025 धारा 101(1)/352/191(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 3(2) (V) एस0सी0 एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित 02 मुख्य अभियुक्तों 01. अली पुत्र नूरैन निवासी मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज व 02. कामरान पुत्र शमशाद निवासी नीमसराय मुण्डेरा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को थाना पूरामुफ्ती क्षेत्रान्तर्गत व थाना धूमनगंज क्षेत्रान्तर्गत दो अलग-अलग स्थानो से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियोग से सम्बन्धित शेष 05 नामित फरार अभियुक्तों 01. हसनैन, 02. नूरैन, 03. इरफान, 04. हुसैन व 05. फैज पर 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया।पुलिस मुठभेड़ का विवरण- मुठभेड़-01पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना धूमनगंज में हत्या से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-342/2025 धारा 101(1)/352/191(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 3(2) (V) एस0सी0 एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित फरार अभियुक्त अली पुत्र नूरैन निवासी मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज व दूसरा अभियुक्त नूरैन लालबिहारा के पास एक खण्डहरनुमा कोठरी में छिपे हुए हैं। प्राप्त सूचना पर थाना धूमनगंज, थाना कर्नलगंज व एस०ओ०जी० नगर की संयुक्त पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल उक्त कोठरी के पास पहुंचकर तथा अभियुक्तों को आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गयी। अभियुक्त पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अली उपरोक्त दोनो पैरों में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा अभियुक्त नूरैन पुत्र झरीमउल्ला निवासी ग्राम मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल अभियुक्त अली उपरोक्त के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर व 02 खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना पूरामुफ्ती में मु0अ0सं0-184/2025 धारा 109 (1) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। मुठभेड़-02 थाना धूमनगंज पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना धूमनगंज में हत्या से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-342/2025 धारा 101(1)/352/191(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 3(2) (V) एस०सी० एस०टी० एक्ट से सम्बन्धित नामजद फरार अभियुक्त कामरान पुत्र शमशाद निवासी नीमसरांय मुण्डेरा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज महिला ग्राम से फ्लाई ओवर के नीचे से होकर फरार होने के उद्देश्य से सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंच रहा है। प्राप्त सूचना पर थाना धूमनगंज पुलिस टीम अभियुक्त कामरान उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची। जैसे ही अभियुक्त कामरान उपरोक्त वहां आया तो पुलिस टीम द्वारा उसे आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गयी परन्तु अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर करने लगा। अभियुक्त द्वारा जैसे ही पुनः कारतूस लोड करने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुये वहीं हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-347/2025 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1. अली पुत्र नूरैन निवासी मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष। 2. कामरान पुत्र शमशाद निवासी नीमसराय मुण्डेरा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष। बरामदगी का विवरण- A. अभियक्त अली पत्र नरैन उपरोक्त के कब्जे से- 01 पिस्टल 32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर व 02 खोखा कारतूस 32 बोर। B. अभियुक्त कामरान उपरोक्त के कब्जे से- 01 तमन्चा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-342/2025 धारा 101 (1)/352/191(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 3(2) (V) एस0सी0 एस0टी0 एक्ट थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।अपराधिक इतिहास का विवरण- A. अभियुक्त अली पुत्र नरैन उपरोक्त- 1. मु0अ0सं0-160/2024 धारा 115(2)/351(2)/352 बी०एन०एस० थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0-342/2025 धारा 101 (1)/352/191(2)/3(5) बी0एन0एस0) व 3(2) (V) एस0सी0 एस0टी0 एक्ट थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.मु0अ0सं0-184/2025 धारा 109 (1) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। B. अभियुक्त कामरान उपरोक्त- 1. मु0अ0सं0-324/2024 धारा 109/117(2)/190/191(2)/191(3)/351(3)/352 बी0एन0एस0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट। प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0-342/2025 धारा 101(1)/352/191(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 3(2) (V) एस0सी0 एस0टी0 एक्ट थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।3. मु0अ0सं0-347/2025 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। पुलिस टीम का विवरण- थाना धूमनगंज टीम- 1. नि० राजेश उपाध्याय, थाना प्रभारी धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. नि0 सुरेन्द्र पाल सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 हीरालाल, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. उ0नि0 उमाशंकर सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. उ0नि0 शिवशंकर सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।6. हे0का0 इन्द्रेश यादव, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. हे0का0 राजकुमार यादव, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।8. का0 कपिल बाबू, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।9. का0 राकेश कुमार चौरसिया, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 10. का0 सूरज प्रताप, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।11. का०चा0 आनन्द कुमार सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। एस०ओ० जी० व अन्य टीम- 1. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, एस०ओ०जी० नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 अजय वर्मा, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।3. उ0नि0 विश्वास, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. उ0नि0 अशोक यादव, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।5. उ0नि0 देवेश परिहार, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।6. का0 नीरज सिंह, एस०ओ०जी० नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. हे0का0 सिद्धार्थ शंकर राय, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. हे0का0 अमर सिंह, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 9. का0 अतुल राय, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 10. का0 अभिषेक कुमार पाण्डेय, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 11. का०चा० प्रशान्त कुमार, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। पचास-पचास हजार रुपये का पुरस्कार घोषित फरार अभियुक्तों का विवरण। 1. हसनैन पुत्र झरीमउल्ला निवासी मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज। 2. नूरैन पुत्र झरीमउल्ला निवासी मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज। 3. इरफान पुत्र मकबूल निवासी लक्ष्मी फुटवियर के सामने गली में कब्रिस्तान के पास मुंडेरा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज। 4. हुसैन पुत्र हसनैन निवासी मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज। 5. फैज पुत्र गुड्डू निवासी लोहरा थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी।
No comments:
Post a Comment