Monday, October 6, 2025

मिशन शक्ति-5.0 अभियान थाना पूरामुफ्ती एंटी रोमियो स्क्वाड ने जागरूकता अभियान चलाया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित अभियान “मिशन शक्ति-5.0” के क्रम में पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना पूरामुफ्ती में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-पंचायत छबीलेपुर में चौपाल लगाकर बालिकाओं एवं महिलाओं की समस्याओं को सुना गया तथा महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच, बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा- यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया। जागरूक करने वाली पुलिस टीम- 1. म0उ0नि0 रश्मी निर्मल, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. म0का0 शैलजा, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. म0का0 सविता पाल, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 अनुज कुमार, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।  5. का0 कृष्ण कुमार गिरि, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS