Saturday, October 11, 2025

रितु कुशवाहा ने लिया फाफामऊ थाने का चार्ज, सुनी लोगों की समस्याएं...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह के निर्देशानुसार फाफामऊ थाने में एक दिन के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा को थाना प्रभारी का पदभार सौपा गया। कक्षा 6 में पढ़ने वाली रितु कुशवाहा को फाफामऊ थाने की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस के सरकारी वाहन से 1 दिनकी थाना प्रभारी रितु कुशवाहा को थाना परिसर में लाया गया। गुलदस्ता देकर थाना प्रभारी बनी छात्रा को परिसर के अंदर प्रवेश कराया गया। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने और समस्त स्टाफ ने छात्रा को सैल्यूट किया और सम्मान सहित थाना प्रभारी की कमान सौंप गई। इस मौके पर छात्रा ने थाने पर आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए मातहतों को निर्देशित किया। थाना प्रभारी की कुर्सी संभालने के बाद छात्रा ने बताया कि वह भी मेहनत करके पढ़ाई करके इसी प्रकार महिला अधिकारी बनना चाहती है। मिशन शक्ति के तहत एक दिन की थाना प्रभारी बनी रितु कुशवाहा ने थाना परिषद में मौजूद कर्मचारियों का ड्यूटी रजिस्टर चेक किया और अवकाश तालिका का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह सहित उप निरीक्षक दामिनी सिंह, डाली, रानी, किशोरी लाल प्रजापति, सोनू सिंह, दिनेश यादव, दिनेश शुक्ला कांस्टेबल, सोनी वर्मा, कांस्टेबल पूजा शर्मा आदि सहित थाने के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS