Saturday, October 11, 2025

थाना समाधान दिवस पर एसडीएम मंझनपुर व क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी ने थाना पश्चिम शरीरा में सुनी जनसमास्याएं...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद में थाना/समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम मंझनपुर एसपी वर्मा व क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी श्री जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय द्वारा थाना पश्चिम शरीरा में जनसुनवाई की गई। इस दौरान तमाम महिला संबंधित विवादों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को लागू करते हुए महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को केंद्र में रखा गया। साथ ही आए प्रार्थना पत्रों का जांच कर त्वरित निस्तारण कराया गया। तमाम फरियादी अपने व्यक्तिगत, पारिवारिक व संपत्ति से संबंधित विवादों को लेकर थाने पहुंचीं। सभी मामलों को गम्भीरता से सुना गया, कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक जांच कर शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार मधु जैन और थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पाण्डेय सहित लेखपाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS