Friday, October 3, 2025

सुल्तानपुर के धनपतगंज में विजयादशमी उत्सव पथ संचलन संपन्न

 


 

सुल्तानपुर अनमोल बरनवाल सुल्तानपुर जनपद के ब्लॉक धनपतगंज के अंतर्गत मंडल मायंग द्वारा आयोजित श्री विजयादशमी उत्सव का भव्य पथ संचलन कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में अध्यक्षता डॉ. अम्बिका प्रसाद मिश्र ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में राकेश मणि त्रिपाठी (प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर सुल्तानपुर एवं विभाग सह बौद्धिक प्रशिक्षण प्रमुख, सुल्तानपुर विभाग) उपस्थित रहे।


इस अवसर पर खंड संघचालक शत्रुघ्न मिश्र, मंडल प्रमुख मनीष सिंह, धर्म जागरण समन्वयक जमुना पांडे, जिला मंत्री जन शिक्षा विकास समिति राम अकबाल द्विवेदी, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख गिरीश सिंह, खंड कारवां हेमंत सिंह, प्रधानाचार्य आत्मानंद दूबे, धनपतगंज थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सहित अन्य कांस्टेबल बंधु, विद्यालय के स्वयंसेवक, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए।


पथ संचलन का प्रारंभ विद्यालय से हुआ, जो धनपतगंज जूनियर होते हुए ब्लॉक तक गया तथा वहां से पुनः विद्यालय पर आकर सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर स्थानीय समाज के बंधुओं ने उत्साहपूर्वक एवं अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS