Saturday, October 4, 2025

मनौरी दशहरे मेले में बाल कृष्ण कमेटी चौकी का रहा दबदबा...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : जनपद के ब्लॉक चायल अंतगर्त दशहरा मेला मनौरी में सकुशल संपन्न हुआ। मेले में 18 चौकियां थी जो अलग-अलग चौकियों के कलाकारों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन लोगों ने बताया कि जबरदस्त चौकी बाल कृष्ण कमेटी चौकी रही। लोगों ने बताया कि इस चौकी में जबरदस्त झांकियां देखने को मिली, लोग तारीफ तब कर रहे थे जब राधा कृष्ण का नृत्य शानदार हुआ। लोंगों ने इस चौकी के कलाकारों के प्रदर्शन को देखकर धन उपहार भेंट किया। मदर टेरेसा कांवेंट स्कूल प्रबंधक मनोज सोनी व पत्रकार ईश्वर दीन साहू ने चौकी कमेटी अध्यक्ष कृष्ण सोनकर को उपहार व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रयागराज मंडल प्रभारी पत्रकार ईश्वर दीन साहू, रोहित पासी, AK47 लीडर कौशाम्बी/प्रयागराज, गुड्डू केशरवानी, सचिन केशरवानी, राहुल, सुनील, अशोक सोनी, पंकज केशरवानी उर्फ टिंकू, सुरेश चंद्र केशरवानी, अमन वर्मा, हिमांशु वर्मा, सुरेश सिंह पत्रकार आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS