रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 09.10.2025 को थाना मंझनपुर में श्री जय सिंह पुत्र भैरव प्रसाद सिंह निवासी खेरवा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी चचेरी बहन शीला देवी पत्नी स्व० शिव गनेश निवासिनी कधवनिया थाना राजापुर जनपद चित्रकूट जो अपने इकलौते बेटे से जमीन व पैसे के विवाद के कारण पिछले 04 दिन से मेरे घर आकर रह रही थी। दोपहर के समय जब मैं घर पर नहीं था तब मेरी बहन शीला देवी का लड़का किशन किशोर उर्फ बीरू अपने साथी के साथ मेरे घर आया तथा अपनी मां को घर पर अकेला पाकर उनकी हत्या कर दी तथा शव को फंदे से लटका दिया एवं मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुये राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। कार्यवाही का विवरण- उपरोक्त क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10.10.2025 को सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की मदद से सम्भावित स्थानों अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त किशन किशोर ऊर्फ बीरू पुत्र स्व शिवगनेश निवासी कधवनिया थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त किशन किशोर ऊर्फ बीरू उपरोक्त से गहन पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि मेरी माँ शीला देवी के खाते में तीन लाख रूपये जमा थे पैसे मांगने पर मेरी मां पैसे देने से मना करती थी एवं अपने बैंक खाते का नामिनी भी अपने भाई को बना रखा था तथा जमीन माँगने पर कहती थी कि जमीन मैं तुम्हे नही दूँगी इसी बात को लेकर मां से मेरा लम्बे समय से विवाद चल रहा था। मेरी मां पिछले 01 वर्ष से अपने भाई दलवीर पुत्र स्व० भानू प्रताप सिंह निवासी धाता थाना धाता जनपद फतेहपुर के घर पर रह रही थी तथा मुझे जानकारी थी कि पिछले 04 दिन से अपने चचेरे भाई जय सिंह पुत्र भैरव प्रसाद सिंह निवासी खेरवा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी के घर आकर रह रही है, जिनके घर पर अधिक लोग नहीं रहते है इसलिए मैं मौका पाकर कल दिनांक 09.10.2025 को जय सिंह के घर अपने साथी के साथ गया वहां पर मेरी मां अकेली थी वही पर मेरा उनसे पुनः विवाद हो गया तो मैंने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा उनके शव को फंदे से लटका दिया ताकि सबको लगे कि उन्होने आत्म हत्या कर लिया है तथा हमलोग मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः- 1. किशन किशोर ऊर्फ बीरू पुत्र स्व शिवगनेश निवासी कधवनिया थाना राजापुर जनपद चित्रकूट। पंजीकृत अभियोग- अभियोग मु0अ0स0 332/25 धारा 103 (1) बीएनएस थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- थाना मंझनपुर पुलिस टीम।
No comments:
Post a Comment