Saturday, October 11, 2025

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा जिलाधिकारी मधुशूदन हुल्गी के साथ जिला कारागार कौशाम्बी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही जेल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर रोक लगाने, तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS