Thursday, November 20, 2025

एडीजी संजय गुप्ता, मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने माघ मेला निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत आई0सी0सी0सी0 सभागार में गोष्ठी आयोजित की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : माघ मेला-2026 के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत मेला प्राधिकरण स्थित आई0सी0सी0सी0 सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा इण्टर डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान, सीमावर्ती जनपदों के होल्डिंग एरिया, सीमावर्ती जनपदों में नोडल अधिकारियों की तैनाती व माघ मेला से सम्बन्धित अन्य तैयारियों पर विस्तृत चर्चा एवं प्लान मेकिंग हेतु हाइब्रिड मोड में गोष्ठी आयोजित की गयी। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, मेलाधिकारी माघ मेला, पुलिस उपायुक्त नगर/गंगानगर/यमुनानगर/यातायात, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन्स/झूंसी व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे साथ ही मण्डलायुक्त चित्रकूट धाम/मिर्जापुर/वाराणसी परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा, रीवा परिक्षेत्र मध्य प्रदेश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जनपद कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, चित्रकूट, हमीरपुर, बांदा, महोबा, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, रायबरेली, प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक रीवा, सतना मध्य प्रदेश ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS