Wednesday, November 19, 2025

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर समिति (NCORD) की मासिक गोष्ठी आयोजित की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में जनपद स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर समिति (NCORD) की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें COTPA अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जागरूकता, जनपद में नशा मुक्ति केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन तथा मादक पदार्थों, स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधि के अवैध व्यापार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में विस्तृत वार्ता की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गोष्ठी में जनपद के क्षेत्राधिकारीगण, जिला आबकारी अधिकारी, जिला ड्रग इंस्पेक्टर, समस्त आबकारी निरीक्षक, एएचटीयू प्रभारी व समिति से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध समन्वित कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश एवं रणनीति तैयार की गई। उद्देश्य: जनपद को नशा मुक्त बनाना एवं युवाओं को नशे की कुरीति से बचाने हेतु ठोस एवं परिणामकारी कदम उठाना।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS