Monday, November 17, 2025

हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को थाना कैण्ट पुलिस , SOG नगर/गंगानगर की संयुक्त टीम गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : थाना कैण्ट पुलिस, SOG नगर/गंगानगर की संयुक्त टीम द्वारा ICCC के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 224/2025 धारा 137(2) बढोत्तरी धारा 103(1)/238 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक पुत्र रणधीर सिह निवासी कुसुंगुर थाना थरवई जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 17.11.2025 को पुराना पुल मनसईता नदी ग्राम कुसुंगुर के पास थाना क्षेत्र थरवई से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से आला कत्ल 01 चाकू व घटना मे प्रयुक्त 01 फावड़ा बरामद किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का अनावरण- मृतका व अभियुक्त हर्षवर्धन सिंह उपरोक्त के मध्य इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरु हुई तथा दोनो मे प्रेम प्रसंग हो गया ।अभियुक्त  भारतीय सेना मे कर्मचारी है। मृतका अभियुक्त से विवाह करना चाहती थी परन्तु अभियुक्त का 06 माह पूर्व ही विवाह तय हो चुका था तथा आगामी 30 नवम्बर को  उसका विवाह होना था । जब मृतका को इस बारे मे जानकारी हुई तो उसने अभियुक्त से विवाह तोड़ने तथा उसके परिवार वालो से मिलने के लिये कहा। अभियुक्त ने मृतका को मिलने के बहाने बुलाया जहाँ दोनो मे तीखी बहस हुई तथा अभियुक्त ने चाकू से मृतका के शरीर पर कई वार किये जिससे मृतका की मृत्यु हो गयी। अभियुक्त ने घटनास्थल के पास स्थित एक मन्दिर से फावड़ा लाकर नाले के पास शव को मिट्टी मे दबा दिया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणहर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक पुत्र रणधीर सिह निवासी कुसुंगुर थाना थरवई जनपद प्रयागराज उम्र करीब  26 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण। मु0अ0सं0 224/2025 धारा 137(2) वढोत्तरी धारा 103(1)/238 बी0एन0एस0 थाना कैण्ट कमिश्ररेट प्रयागराज बरामदगी का विवरण- आला कत्ल 01 चाकू व घटना मे प्रयुक्त 01 फावड़ा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणA. थाना कैण्ट पुलिस। 1. उ0नि0 छोटेलाल थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0कमल कुमार थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0निखिल कुमार थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. उ0नि0मनीष कुमार उपाध्याय थाना कैण्ट कमिश्नरेट। प्रयागराज। 5. हे0का0 गुलाब सिह थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. का0 मनीष कुमार थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। B. SOG नगर टीम 1. उ0नि0 शांतनु सिंह प्रभारी SOG नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. हे0का0 विजेंद्र  सिंह SOG नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. हे0का0 अब्दुल सलीम SOG  नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 शुभम पटेल SOG नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 अरविंद यादव SOG नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. का0 विनोद यादव SOG नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. का0 नीरज कुमार SOG नगर  कमिश्नरेट प्रयागराज। C. SOG गंगानगर टीम 1. उ0नि0 सुखचैन तिवारी, एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल प्रभारी गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. हे0का0 ब्रिजेश सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. हे0का0 देवेंद्र प्रताप सिंह एसओजी गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. हे0का0रविंद्र यादव एसओजी गंगानगर  कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. मुख्य आरक्षी चालक राम एकबाल एसओजी गंगानगर  कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. हे0का0 रबीश चन्द्र, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. हे0का0 अंगद गिरी, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. हे0का0 राजेश यादव, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 9. का0 विशाल कुवर, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 10.का0 सौरभ यादव एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 11.का0 राहुल यादव, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 12. का0 अमित मिश्रा, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 13. का0 पियूष पंकज चौहान एसओजी गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS