Thursday, November 20, 2025

पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण कर व लूट का माल बरामद कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : दिनांक 19.11.2025 की रात्रि श्री अंशू सोनी निवासी भगौतीगंज कस्बा सराय अकिल थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी द्वारा थाना सराय अकिल पर सूचना दी गयी थी कि यह अपनी अपनी इसीपुर पुरखास स्थित आभूषण की दुकान बंद करके बैग में लगभग 05 किलोग्राम चांदी तथा करीब 23-24 ग्राम सोने के आभूषण लेकर अपने घर वापस जा रहा था कि बिन्नई मोड़ के पास एक बोलेरो गाड़ी सवार कुछ लोग आये और सोने चांदी से भरा बैग छीनकर भाग गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सराय अकिल पर मु0अ0सं0 311/25 धारा 309 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल, थानाध्यक्ष पिपरी, प्रभारी SOG / सर्विलांस के नेतृत्व में कई टीमों का गठन करते हुये घटना का शीघ्र अनावरण करने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। कार्यवाही का विवरण- उपरोक्त क्रम में गठित टीमों द्वारा तत्काल बॉर्डर को सील कर के संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चेकिंग लगातार की जा रही थी, गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, चेकिंग, सर्विलांस आदि की सहायता से साक्ष्य संकलन किया जा रहा था कि इसी दौरान आज दिनांक 20-11-25 को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त संदिग्ध बोलेरो वाहन को जुगराजपुर गाव क्षेत्र के आसपास देखा गया है जिसमें 4-5 अज्ञात लोग सवार है, जो इस इलाके के नहीं लग रहे है, सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, उक्त बोलेरो वाहन सवार लोग पुलिस को आता देख कर अपनी गाड़ी को भगाने लगे, पुलिस टीमों द्वारा गाड़ी का पीछा किया जाने लगा तो, अपने को पुलिस से घिरता देख कर दामिन तलरी तालाब की तरफ भागने लगे, पुलिस टीमों द्वारा उक्त बोलेरो गाड़ी को दोनों तरफ से घेरा गया जिसपर वाहन पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया एवं तीनों अलग अलग भागने लगे, 02 अभियुक्त उक्त बोलेरो वाहन में ही पकड़े गए, भागने वाले बदमाशों को पुलिस टीम द्वारा आत्म समर्पण करने को कहा गया तथा उनको पकड़ने का प्रयास किया गया तो उक्त बदमाशों द्वारा लगातार पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड फायर किया जाने लगा, पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए आत्म सुरक्षार्थ की गयी फायरिंग में तीनों अभियुक्तों के पैर में गोली लग गयी, उनको पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया गया। घायल अभियुक्तों ने अपना नाम 1. आकाश उर्फ अर्जुन सेन पुत्र गणेश सेन निवासी राजापुर जनपद चित्रकूट 2. अर्जुन मेहतर पुत्र धनराज निवासी राजापुर चित्रकूट 3. राम प्रकाश यादव पुत्र शिव भवन यादव निवासी बहिल पुरवा चित्रकूट बताया तथा बोलेरो में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम 1. विपिन सोनकर पुत्र राम आसरे सोनकर निवासी राजापुर चित्रकूट 2. शनि सोनकर पुत्र रमेश कुमार सोनकर निवासी राजापुर चित्रकूट बताया। घायल अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया। अभियुक्तों के पास से लूट का बैग शत् प्रतिशत सामान के साथ, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, 3 अदद अवैध तमंचा, 7 अदद खोखा कारतूस, 6 जिन्दा कारतूस, 2230 रुपया नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण- अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने ही कल शाम को बिन्नई मोड़ के पास सराय अकिल के एक सुनार से तमंचा सटाकर उसका बैग छीनते हुए लूट की गयी थी, तथा बताया कि वो चित्रकूट भागना चाहते थे किन्तु बॉर्डर पर चेकिंग चल रही थी इसलिए जनपद की सीमा पार नहीं कर सके और रात में महिला पुल से होते हुए सीमा पार कर चित्रकूट जाने का प्लान बनाया था। मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- 1- आकाश सेन निवासी राजापुर जनपद चित्रकूट। (घायल) 2- अर्जुन मेहतर निवासी राजापुर जनपद चित्रकूट। (घायल) 3- रामप्रकाश यादव निवासी राजापुर जनपद चित्रकूट। (घायल) 4- विपिन निवासी राजापुर जनपद चित्रकूट। 5- शनि सोनकर निवासी राजापुर जनपद चित्रकूट। अनावरित अभियोग- मु0अ0सं0 311/25 धारा 309(2) बीएनएस थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी। अपराधिक इतिहास- अभियुक्त आकाश सेन व अर्जुन शातिर किस्म के अपराधी व थाना राजापुर जनपद चित्रकूट के एचएस है, इनके विरुद्ध चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व गैगेस्टर आदि के लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी का विवरण- लूट का बैग शत् प्रतिशत सामान के साथ (लगभग 11 लाख के आभूषण), घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, 3 अदद अवैध तमंचा, 7 अदद खोखा कारतूस, 6 जिन्दा कारतूस, 2230 रुपया नगद बरामद। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थाना सराय अकिल पुलिस, थाना पिपरी पुलिस व एसओजी पुलिस टीम।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS