Friday, November 21, 2025

निर्माणाधीन जल निगम टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जल्द जलापूर्ति शुरू कराई जाए- अजय सोनी...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साह


कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने शुक्रवार  21 नवंबर को अधिशाषी अभियंता जल निगम जैपाल सिंह से अपने कार्यकर्ताओं के साथ भेंट कर जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन जल निगम टंकियों के निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू कराए जाने की मांग को लेकर एक मांगपत्र सौंपा। सौंपे गए मांगपत्र में सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र के दर्जन भर गांवो जैसे उदहिन बुजुर्ग, उदहीन खुर्द, गंभीरा पूर्व, खनवारी जियापुर, मानपुर गौरा, जुवरा, कैनी, फतेहपुर बेला, बंबूपुर, मोंगरी कटरा, जगन्नाथपुर आदि में मौजूद जल निगम टंकियों के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की। अधिशाषी अभियंता जल निगम ने तत्काल अवर अभियंता श्री चंद्रा को बुलाकर जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू किए जाने का आदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय सोनी ने कहा कि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों में जलापूर्ति नही होने से ग्रामीण परेशान हैं और पानी के लिए दर दर भटकते रहते हैं। आगे कहा कि मेरे द्वारा जिला पंचायत की सदन में यह मामला कई बार उठाया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही गांवो में जल निगम टंकियों का अधूरा निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू नही कराई गई तो विभागीय अधिकारियों का घेराव किया जायेगा और धरना प्रदर्शन शुरू होगा। इस अवसर पर राजेश गौतम, रोहन गौतम, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS