रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना पूरामुफ्ती में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में मिशन शक्ति केन्द्र आदि में बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए विभिन्न लाभप्रद योजनाओं/हेल्पलाइन नम्बर जैसे- (वूमेन पावर लाइन 1090), (महिला हेल्प लाइन 181), (एम्बुलेंस सेवा 108), (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन 1076), (पुलिस आपातकालीन सेवा 112), (चाइल्ड हेल्पलाइन 1098), (स्वास्थ्य सेवा 102), (साइबर हेल्प लाइन नं-1930) आदि नम्बरों के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गयी । साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया। जागरूक करने वाली पुलिस टीम- 1. म0उ0नि0 रश्मी निर्मल, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. म0का0 शैलजा, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. म0का0 सविता पाल, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 अनुज कुमार, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 कृष्ण कुमार गिरि, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।
No comments:
Post a Comment