रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : भारत में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन, 14 नवंबर, (बाल दिवस) को मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधक मनोज सोनी ने नेहरू जी को फूलों की माला पहनाई तथा पुष्प अर्पण किए गया। विद्यालय मे मेले का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने ढोकला, चाट पापड़ी, समोसे, गोल गप्पे, चाउमीन, मैक्रोनी, चुरमुरा, आदि की दुकानें लगाई । जिसका विद्यार्थियों ने खूब आनंद लिया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने पूर्ण योगदान दिया। जिनमें लाजो, संजना, वंदना शर्मा, सरला, रुकसार, शिवानी, विशाखा, स्नेहा, अंजली, रहनुमा, सोनम, सुषमा, नम्रता आदि अध्यापकगण मौजूद रहे है।
No comments:
Post a Comment