रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों/व्यापारियों द्वारा थाना सराय अकिल अन्तर्गत हुयी सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण, गिरफ्तारी व लूटा गया शत् प्रतिशत माल बरामद किए जाने पर पुलिस कार्यायल में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह व क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। व्यापारियों द्वारा 24 घंटे के अंदर घटना के खुलासा करने के लिए बधाई दी गई एवं आभार प्रकट किया गया। व्यापारियों ने कौशाम्बी पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि इससे जनपद में व्यापारियों तथा आमजन का विश्वास पुलिस पर और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।
No comments:
Post a Comment