रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य की उपस्थिति में नगर क्षेत्र के “पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज” में आयोजित “पुलिस पाठशाला” में छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को नारी स्वावलम्बन, सुरक्षा, सम्मान से सम्बन्धित विचारों एवं तथ्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया व उन्हें स्वावलम्बन सुरक्षा, सम्मान की बातों को बताकर उनके मन मे आत्मविश्वास उत्पन्न किया गया जिससे कि उनके साथ किसी प्रकार का महिला सम्बन्धित अपराध/साइबर अपराध न होने पाये। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं के मन में आत्मविश्वास पैदा करने का पूरा प्रयास किया गया जिससे कि राष्ट्र निर्माण मे उनकी सहभागिता पूर्णरूपेण संभव हो सके । पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा अपने सम्बोधन में छात्र/छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया तथा आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स दिये गये । जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा- यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताते हुये बचाव के उपाय बताये गये तथा जानकारी दी गयी कि यदि उनके साथ या उनके किसी सगे सम्बन्धी अथवा जानने वाले के साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होता है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नं0- 1930 तथा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करवायें। इसी क्रम में जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुये हेलमेट व सीट बेल्ट की महत्ता बतायी गयी तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी।
No comments:
Post a Comment