रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 30.11.2025 को थाना करारी में सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम तियरा जमालपुर में गौकशी की गयी है जिसमें गोवंश के अवशेष (हड्डी आदि) संदिग्ध अवस्था में पड़े हुए है जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त स्थान पर गोवध किया गया है, इस सूचना पर थाना करारी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अवशेषों के सेम्पुल परीक्षण हेतु एकत्रित किए गए थे तथा इस संबंध में थाना करारी पर मु0अ0सं0-387/2025 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर निर्देशित किया गया था। कार्यवाही एवं पुछताछ का विवरण- उपरोक्त क्रम में गठित टीमों द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही थी। इसी दौरान थाना करारी पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि उक्त गोकशी की घटना के अभियुक्त हिसामपुर नहर पुलिया के पास मौजूद है तथा पुनः ऐसी घटना को करने तथा अवशेषों को छुपाने की फिराक में है। इस सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीमें उनको पकड़ने के लिए जैसे ही मौके पर पहुंची तो उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा खुद को घिरता देखकर पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्म समर्पण हेतु कहा गया तो उन्होंने भागते हुए पुनः पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस द्वारा आत्म सुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए फायर किया गया, जिसमें 02 अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है तथा एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा उसे भी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम 1. तुफैल अहमद पुत्र मोहम्मद महबूब निवासी बहादुरपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी 2. मुन्ना पुत्र रहमत अली निवासी शरीफपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी बताया तथा गिरफ्तार तीसरे अभियुक्त द्वारा अपना नाम नयाब पुत्र मोहम्मद अतहर निवासी बहादुरपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी बताया गया। घायल अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया। मौके से 02 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 04 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ करके हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता- 1. तुफैल अहमद पुत्र मोहम्मद महबूब निवासी बहादुरपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी (घायल)। 2. मुन्ना पुत्र रहमत अली निवासी शरीफपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी (घायल)। 3. नयाब पुत्र मोहम्मद अतहर निवासी बहादुरपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी (गिरफ्तार)। सम्बन्धित अभियोग- मु0अ0सं0-387/2025 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना करारी जनपद कौशाम्बी। अभियक्तों का अपराधिक इतिहास- अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बरामदगी का विवरण- एक तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 04 खोखा कारतूस।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थाना करारी व थाना मंझनपुर पुलिस टीम।
No comments:
Post a Comment