Saturday, January 17, 2026

एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने कौशाम्बी में सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : माघ मेला के अवसर पर मौनी अमावस्या पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज ज्योति नारायण द्वारा जनपद कौशाम्बी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम द्वारा थाना कोखराज क्षेत्रांतर्गत सकाढ़ा डाइवर्जन प्वाइंट एवं होल्डिंग एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, डाइवर्जन प्लान तथा श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवागमन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर आगमन पर महोदय को सम्मान गार्द द्वारा सलामी दी गई। 


तत्पश्चात जनपद के उच्चाधिकारियों के साथ माघ मेला–2026 के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था/सुरक्षा प्रबंधन के संबंध में समीक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी में यातायात व्यवस्था, डाइवर्जन प्लान व श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित आवागमन एवं आपात स्थितियों से निपटने हेतु संबंधित विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मार्ग दर्शन दिये गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS