रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : माघ मेला के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मेला प्राधिकरण के तत्वाधान में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा अरैल क्षेत्र में कमर्शियल टेंट सिटी का निर्माण किया गया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आरामदायक ठहराव की सुविधा मिल सके। यह टेंट सिटी माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है। इस कमर्शियल टेंट सिटी का उद्घाटन मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेंद्र कुमार द्वारा किया जाएगा। अरैल क्षेत्र में इस वर्ष पर्यटन विभाग एवं निजी ऑपरेटर्स के सहयोग से वेलनेस सेंटर एवं अन्य टेंट सिटी भी स्थापित की गई हैं, जो शिवालय पार्क एवं त्रिवेणी पुष्प के बीच स्थित हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को न केवल आवास बल्कि स्वास्थ्य एवं योग से जुड़ी सेवाएँ भी उपलब्ध कराई जाएँगी। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त अजयपाल शर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज, नगर आयुक्त साँई तेजा, अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद, सचिव विकास प्राधिकरण अजीत सिंह, उप मेलाधिकारी विवेक शुक्ला एवं अभिनव पाठक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment