Friday, January 23, 2026

सकिपा ने धूमधाम से मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती ...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार 23 जनवरी को जिले के कौशांबी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मालीपुर महराजगंज में पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव की अध्यक्षता में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। साथ ही नेताजी सुभाषचंद्र अमर रहें अमर रहें के जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव ने लड्डू खिलाकर लोगो को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती की बधाई दी। इस अवसर पर बोलते हुए युवा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव ने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नेतृत्व में लगातार लड़ी जाती तो देश समय से पूर्व ही आजाद हो सकता था। आगे कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में नेताजी सुभाषचंद्र का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का ऐसा नारा दिया कि अंग्रेजी हुकूमत हिल गई थी। वे देश की आज़ादी के महानायक थे। इस अवसर पर सत्य प्रकाश, महेंद्र कुमार, शिवम यादव, अरविंद गुप्ता, उमेश कुमार, नवल किशोर पांडेय, असीर अहमद आदि मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS