रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद के ब्लॉक भगवतपुर अंतर्गत ग्राम सभा मरदानपुर शिवाला मंदिर में दूसरी बार बृहस्पतिवार को धूमधाम से रामलला प्राण प्रतिष्ठा मनाई गई। रामलला प्राण प्रतिष्ठा आयोजक पूर्व प्रधान तिलक बाबू कौशल व अपने सहयोगियों के साथ भव्य शिवाला मंदिर को फूल मालाओं व झालर की लाइटों से सजवाया। पूर्व प्रधान ने बताया कि जब से अयोध्या में श्रीराम लला को स्थापित किया गया तब से हम लोग हर वर्ष रामलला की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से मनाते है। मंदिर प्रांगण में भजन, कीर्तन सुंदरकांड का भी आयोजन हुआ। महिलाएं, पुरूषों ने खूब नृत्य व भक्ति गाना गाते नजर आए। पूर्व प्रधान ने कहा कि प्रभु श्रीराम प्रत्येक हिन्दू के रोम-रोम में बसते हैं। हिन्दू एकता के बगैर समाज में समरता नही आ सकती और न ही समाज का विकास हो सकता है। मंदिर पर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया जो दो दिनों तक चलता रहा। इस मौके पर पूर्व प्रधान तिलक बाबू कौशल, अनिल कौशल, राजेन्द्र कौशल, रामप्रताप कौशल, भारत कौशल, विनोद कौशल, विवेक विश्वकर्मा, ईश्वर चन्द्र कुशवाहा, महेश गुप्ता, नत्थू शाक्य, मिलन कौशल, अनूप गुप्ता, राजू कौशल, अशोक साहू, अनन्त कुमार पाण्डेय, शीतला प्रसाद साहू, रामकिशुन कौशल, विजय सिंह कुशवाहा, रामचन्द्र साहू रंजीत कौशल आदि भक्तगण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment