Wednesday, January 7, 2026

उपमुख्यमंत्री ने पात्र लाभार्थिंयों को आवास की चाभी, जिला मिशन प्रबंधन इकाई के लाभार्थिंयों को चेक, स्कूूली बच्चों को बैग किट एवं स्पॉन्सरशिप योजना का प्रमाण पत्र का वितरण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को चन्द्रशेखर आजाद पार्क में उत्तर प्रदेश के पहले विधान मण्डल की प्रथम बैठक के 139वें वर्ष पूर्ण होने के पूर्व दिवस पर  आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधिगण के साथ पब्लिक लाईब्रेरी, चन्द्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित गौरव बोध कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने पात्र लाभार्थिंयों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाभी, जिला मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा लाभार्थिंयों को चेक, स्कूली बच्चों को बैग किट एवं स्पॉन्सरशिप योजना का प्रमाण पत्र का वितरण किया।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज की गौरव गाथा, इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि प्रयागराज का वर्णन हर युगों में मिलता है। प्रयागराज में माघ मेला, कुम्भ मेला का आयोजन, यहां पर महर्षि भारद्वाज का आश्रम, एशिया का सबसे बड़ा मा0 उच्च न्यायालय, आनंद भवन, लोक सेवा आयोग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, श्रृंगवेरपुर धाम सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थल मौजूद है, जो कि प्रयागराज की महत्ता को दर्शाते है। उन्होंने प्रयागराज की मिट्टी को प्रणाम करते हुए कहा कि भारत को आजादी दिलाने में लाखों लोगो ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया, उन्हीं की बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में चैन की सांस ले रहे है। उन्होंने कहा कि 08 जनवरी, 1887 को विधान मण्डल दल की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कुल 9 सदस्य थे, जिसमें 5 अंग्रेज और 4 भारतीय थे। उन्होंने कहा कि यहां पर  विधान मण्डल की कई बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के सभी मा0 जनप्रतिनिधियों को प्रयागराज में क्या था, क्या है और क्या होना चाहिए और क्या-क्या विकास से सम्बंधित कार्य करायें जा सकते है, के सम्बंध में कार्य योजना बनाते हुए अपने सुझाव देने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के चहुंमुखी विकास के लिए डबल इंजन सरकार का खजाना सदैव खुला है। उन्होंने कहा कि आज प्रयागराज में विकास के बहुत से कार्य चल रहे है, जिनमें 6 लेन पुल बनकर जल्द ही तैयार हो जायेगा, इसके साथ ही साथ गंगा नदी पर एक पुल और यमुना नदी एक पुल बनाया जाना प्रस्तावित है। प्रयागराज में रिंग रोड़ का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रयागराज का विश्व के मानचित्र में नाम हमारे पूर्वजों से है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज स्वतंत्रता आंदोलन का केन्द्र रहा है। उन्होंने विधान मण्डल की प्रथम बैठक के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अभी से कार्य योजना बनाये जाने के लिए कहा है कि हम और क्या-क्या बेहतर कर सकते है।उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर  मजबूत व विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ते हुए प्रदेश के रूप में हो रही है। उन्होंने कहा कि हम अपनी गौरव गाथा को नहीं भूलेंगे और प्रयागराज की गौरव गाथा को दोहराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के सबके विकास के लिए कार्य कर रही है तथा सबके साथ न्याय कर रही है। प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पात्र लाभार्थिंयों को राशन, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। देश के महान विभूतियों के योगदान को स्मरण करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कि लोग उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्तव के बारे में जान सके। इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक शहर उत्तर हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक चायल पूजा पाल, विधान परिषद सदस्य के0पी0 श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नरेन्द्र सिंह गौर, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS