Wednesday, January 7, 2026

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नैनी से झूंसी जाने वाले रिंग रोड एवं गंगा जी पर बन रहे सेतु का किया निरीक्षण...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने बुधवार को नैनी से झूंसी जाने वाले रिंग रोड एवं गंगा जी पर बन रहे सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के बारे में जानकारी लेते हुए कार्यदायी संस्था जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट लि0 को गुणवत्ता के साथ समय से कार्य को पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों को भी नियमित रूप से कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगणों के अलावा कार्यदायी संस्था एवं एनएचआई के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS