Wednesday, January 7, 2026

श्रद्धालुओं की जल-सुरक्षा को लेकर नाविकों एवं गोताखोरों के साथ पुलिस की बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : रिज़र्व पुलिस लाइन्स, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी माघ मेला श्री विजय आनन्द द्वारा मेला क्षेत्र में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नाविकों एवं गोताखोरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नौ-संचालकों को जल-सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नोडल मेला अधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, अतः कोई भी नाविक अपनी नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक व्यक्तियों को न बैठाए, क्योंकि क्षमता से अधिक सवारियों के साथ नौ-संचालन से दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि नाव में सवार प्रत्येक व्यक्ति को ‘लाइफ सेविंग जैकेट’ अनिवार्य रूप से पहनाना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही सभी नाविकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि निर्धारित दर से अधिक किराया किसी भी स्नानार्थी/श्रद्धालु से न वसूला जाए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि नशे की अवस्था में कोई भी नाविक नौ-संचालन नहीं करेगा, तथा श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता कदापि स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी श्री अभिनव पाठक, नाविक संघ के अध्यक्ष श्री पप्पू निषाद सहित अन्य नाविकगण उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS