Wednesday, February 4, 2026

भारत अमेरिका कृषि एवं डेयरी ट्रेड डील दोधारी तलवार, किसानो एवं ग्रामीण कृषि अर्थव्यवस्था के लिए होगा नुकसान- अजय सोनी

रिपोर्ट- राकेश मिश्रा


कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने हाल ही में भारत और अमरीका के बीच हुए ट्रेड डील को लेकर चिंता जताई है। कहा है कि यह ट्रेड डील दोधारी तलवार है। अगर टैरिफ कम की गई है तो कृषि एवं डेयरी में चपत लगाने की भी अंदर खाने तैयारी शुरू कर दी गई है। कहा कि इस ट्रेड डील से अमेरिकी किसानो को लाभ जबकि भारतीय किसानो एवं ग्रामीण कृषि अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सकिपा नेता अजय सोनी ने इस डील को किसानो के साथ एक छलावा बताया। कहा कि यह ट्रेड डील भारतीय कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को खोखला कर देगी। अजय सोनी के मुताबिक केंद्र सरकार को देश के किसानो एवं किसान संगठनों से समुचित और विस्तृत वार्ता के बाद ही इस  ट्रेड डील को मंजूर करना चाहिए था। इस ट्रेड डील से भारतीय डेयरी उद्योग और कृषि उपज के दामों में भारी गिरावट आएगी। इस क्रम मे अजय सोनी ने कहा कि पहले से ही भारत के किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं और अब इस ट्रेड डील से उन्हें और आर्थिक मुसीबत का सामना  करना पड़ सकता है। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार किसानो की आय दुगुनी करने का आश्वासन देती है और वहीं दूसरी ओर भारत के किसानो की आय में गिरावट लाने का कुचक्र रचती है। अजय सोनी ने कहा कि अमेरिकी किसानो को अमेरिकी सरकार कृषि एवं डेयरी कार्यों के लिए समुचित आर्थिक सहयोग करती है जबकि भारतीय किसानो को भारत की सरकार न के बराबर ही आर्थिक सहयोग करती है। ऐसी स्थिति में अमेरिकी किसानों को भारत में कृषि एवं डेयरी उत्पाद बेंचने के ट्रेड डील से अमेरिका के किसानो को फायदा होगा और भारत का किसान नुकसान उठाएगा। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि अमेरिका से 50 प्रतिशत के बजाय 18 प्रतिशत टैरिफ की कीमत अब भारत के किसानो को चुकाना पड़ेगा। इस संबंध में अजय सोनी ने केंद्र सरकार से इस ट्रेड डील को रद्द करने की मांग की है।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS