रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू, राकेश मिश्र
कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 02.02.2026 को सुबह 06.00 बजे थाना सैनी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कानेमई के गणेश प्रसाद की हत्या कर दी गयी है और शव, गांव के बाहर स्थित उनके मकान के बाहर टिन शेड के नीचे चारपाई पर पड़ा हुआ है। हत्या के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सैनी पर मु0अ0सं0 36/26 धारा 103(1) बीएनएस बनाम पूर्ण शंकर पंजीकृत किया गया था। सूचना पर तत्काल थाना सैनी पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया तो मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाये गये थे। साक्ष्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण करायी गयी। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत श्री राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र, सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। कार्यवाही का विवरण- इसी क्रम में घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद, सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन तथा साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आये अभियुक्त आकाश पुत्र पुजारी लाल निवासी कानेमई थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर भौंतर गांव के समीप स्थित तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक कुल्हड़ी, अभियुक्त के जले हुये जेकेट का अवशेष, मृतक के मोबाइल के जले हुये अवशेष तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। पुछतांछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि करीब 04 महीने पहले मैं गणेश (मृतक) की लड़की को अपने साथ भगा ले गया था, इसी वजह से उनके द्वारा मेरे खिलाफ मुकदमा लिखवा कर मुझे परेशान किया जा रहा था और वह मुझे जेल भेजवाना चाहता था, इसीलिए मैं छिपकर अपनी बुआ के घर रह रहा था। इसके बाद भी गणेश व उसके परिवार के लोगों द्वारा मेरे घर वालों को परेशान किया जा रहा था, जिससे मैंने गुस्से में आकर गणेश को जान से मारने की योजना बनाई। दिनांक 01.02.2026 की रात्रि को मैंने मोटर साईकिल की डिग्गी में कुल्हाड़ी रखकर गणेश प्रसाद के मकान के पास आया और देखा कि गणेश प्रसाद अपने मकान के आगे बने टिन शेड में चारपाई पर सो रहा था तभी मैने कुल्हाड़ी से गणेश के सिर में मारकर उसकी हत्या कर दी। वहाँ जल रहे बल्ब को तोडकर अन्धेरा कर दिया और चारपाई पर पडे उसके मोबाइल को भी अपने साथ ले गया था। कुल्हाड़ी को रास्ते में एक तालाब में फेक दिया और बाद में सबूत मिटाने के लिये मैंने अपने खून लगे हुये जैकेट व गणेश के मोबाइल को जला दिया था।उल्लेखनीय है कि थाना सैनी पुलिस की सक्रियता एवं निष्पक्ष कार्यवाही से घटना का सफल अनावरण किया गया तथा वास्तविक अभियुक्त आकाश के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये मुकदमें में नामित निर्दोष व्यक्ति को जेल जाने से बचाया जा सका। गिरफ्तार अभियुक्त - 1. आकाश पुत्र पुजारी लाल निवासी कानेमई थाना सैनी जनपद कौशाम्बी। अनावरित अभियोग- मु0अ0सं0 36/26 धारा 103 (1) बीएनएस थाना सैनी जनपद कौशाम्बी। बरामदगी का विवरण- 1. घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक कुल्हड़ी 2. अभियुक्त के जले हुये जेकेट का अवशेष 3. मृतक के मोबाइल के जले हुये अवशेष 4. घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थाना सैनी पुलिस व एसओजी टीम। नोट- घटना का सफल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा 25,000 /- रू0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
No comments:
Post a Comment