रिपोर्ट- मनोज सोनी, राकेश मिश्र
कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी कौशांबी शालिनी प्रभाकर एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे को सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों के किसानो के हित में साधन सहकारी समिति मानपुर गौरा जुवरा और साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने हेतु एक मांगपत्र सौंपा गया। सौंपे गए मांगपत्र में किसानो के हित में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की गई। इसअवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों के किसानो के हित में क्रय केंद्र खोले जाने की जरूरत है। इससे किसानो को फायदा होगा और बिचौलिए के बजाय किसान सीधे सरकारी क्रय केंद्र पर सरकारी दाम पर अपना गेहूं बेंच सकेंगे। इसी के साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि हम किसानो के हित में जिला प्रशासन कौशांबी से और अधिक गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग करते हैं। मांगपत्र स्वीकर करते हुए अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे को भी एक मांगपत्र सौंपा गया जिसमे साधन सहकारी समिति मानपुर गौरा जुवरा और उदहिन खुर्द मे गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की गई। इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने भी समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर विकास कसेरा, अरुण सिंह, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment