रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, निवर्तमान विधायक लाल बहादुर एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने नवीन मण्डी समिति,ओसा में आयोजित भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा नवदम्पतियों को आर्शीवाद देते हुए ईश्वर से सुखमय, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की मंगलकॉमना की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 162 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधें, जिसमें 03 जोड़ा मुस्लिम समुदाय से सम्मिलित हैं। समारोह में वैदिक मन्त्रोच्चार एवं सभी धर्मां के पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत प्रति जोड़ा एक लाख रूपए का प्राविधान किया गया है। जिसमें 60 हजार कन्या के खाते में हस्तान्तरित किया जाता है, 25 हजार रूपए से घरेलू सामान दिया जाता है एवं 15 हजार रूपए आयोजन पर व्यय किया जाता है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यन्त लाभकारी है।
No comments:
Post a Comment