रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी-ओ0टी0डी0 सेल की बैठक संपन्न हुई तथा सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अवगत कराया गया कि जनपद का सकल जिला घरेलू उत्पाद रु0 96456 करोड़ का हो गया है ,गत वर्ष की तुलना में 28.9% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई। जनपद प्रदेश में चौथे स्थान पर है। प्रति व्यक्ति जिला निवल घरेलू उत्पाद रु0116895 है, गत वर्ष की तुलना में 27.2% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि उप निदेशक को प्रयागराज जनपद में गेहूं के उत्पादन क्षेत्र एवं कुल उत्पादन में कमी के कारणों के संबंध में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ।जिला उद्यान अधिकारी को जनपद में पुष्प खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए ।जिला अग्रणी बैंक मैनेजर आईडीएम को सीडी अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए गए। ओटीडी सेल के सदस्य जीएस दरबारी द्वारा सुझाव दिया गया कि प्रयागराज से हल्दिया जल मार्ग का प्रारंभ तो हो गया है किंतु प्रयागराज से वाराणसी के बीच मार्ग सुलभ न होने के कारण जल मार्ग से आवागमन नहीं हो पा रहा है इसलिए आवागमन को शुरू करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाये। उन्होंने टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने एवं वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी तथा इस प्रकार का प्रबंध किया जाए जिससे जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं की पहुँच संगम तक ही सीमित न रहे बल्कि अन्य प्रमुख स्थलों की भी वे विजिट करे, का सुझाव दिया गया।ओटीडी सेल के अन्य सदस्य श्री विनय टंडन द्वारा जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनपद में स्थाई होटल एवं रेस्टोरेंट की स्थापना, फ़्रेश वेजीटेबलस एवं फ्रूट्स के एक्सपोर्ट को बढ़ावा दिये जाने, ग्लास मैन्यूफैक्टिंरिंग में प्रयुक्त होने वाली शंकरगढ़ क्षेत्र की सिलिका सैंड के उत्पादन व बिक्री बढ़ाये जाने तथा जनपद प्रयागराज को नॉलेज हब के रूप में विकसित किए जाने के सुझाव दिए गए जिसपर जिलाधिकारी के द्वारा उक्त सुझाव पर अमल करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को इनोवेटिव एवं क्रिएटिव आईडियाज़ को शेयर करने तथा अपने -अपने विभाग में योजनाबद्ध तरीक़े से लागू करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने आगामी बैठकों में प्रोग्रेसिव किसानों को भी सम्मिलित किए जाने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विनीता सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment