Friday, April 3, 2026

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने थाना चरवा का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने प्रजापत थाना चरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय में रखे गए महत्वपूर्ण अभिलेखों जैसे—अपराध रजिस्टर, जीडी, हिस्ट्रीशीट, बीट बुक एवं अन्य दस्तावेजों की समीक्षा करते हुए उनके अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए गए। थाने पर नियुक्त सभी कर्मचारियों द्वारा I got कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया, लंबित विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, हवालात एवं शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं जनसुनवाई से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने रात्रि गश्त, चेकिंग अभियान एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए, जिससे अपराधों की रोकथाम प्रभावी रूप से की जा सके।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS