Monday, April 6, 2026

पलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने आयोजित की अपराध समीक्षा गोष्ठी...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : दिनांक 05/06.04.2026 की रात्रि सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद में बीएनएस, बीएनएसएस, अधिनियम, महिला संबंधी अपराध, एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा की गई। इसी क्रम में लम्बित एस०आर०/एस०एस०आर०/एल०एस०आर० केस से संबंधित वांछित अभियुक्तों, जिलाबदर अपराधियों, टॉप-10 अपराधियों एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के सम्बन्ध में गहन समीक्षा करते हुए गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही लंबित विवेचनाओं के समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रिवेन्टव कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही अपराधों पर रोकथाम लगाये जाने हेतु रात्रि चेकिंग/हाईवे चेकिंग में नियुक्त अधिकारियों द्वारा पीआरवी/थाना मोबाइल/चौकी मोबाइल/पवन मोबाइल आदि को चेक करते समय उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश देने हेतु बताया गया।तत्पश्चात मा० न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, बीडब्लू, एनबीडब्लू एवं नोटिस की तामीला की समीक्षा की गयी जिसमें लंबित आदेशिकाओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में बरामदगी हेतु शेष अपहृत/गुमशुदा की गहन समीक्षा करते हुए टीमें गठित कर बरामदगी हेतु ठोस कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया। शासन की प्राथमिकता के दृष्टिगत सी०एम० डैशबोर्ड से सम्बन्धित प्रकरणों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया गया ताकि जनपद कौशाम्बी की अपेक्षित रैंकिंग बनी रहे। महोदय द्वारा पुलिस मुख्यालय उ०प्र० लखनऊ द्वारा समय समय पर निर्गत किये गये डीजी परिपत्रों का अध्ययन कर तदनुसार अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। तत्पश्चात आई०जी०आर०एस० एवं शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया गया। समीक्षा के दौरान ITSSO PORTAL पर लम्बित पोक्सो / बलात्कार के अभियोगों एवं आपरेशन कनविक्शन के अन्तर्गत पैरवी हेतु चिन्हित मुकदमों की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। शासन की प्राथमिकता के दृष्टिगत मिशन शक्ति, महिला सम्बन्धी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस, साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारी को प्रत्येक बुधवार को गांव में चौपाल लगाकर विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर जैसे- 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) एवं 102 (स्वास्थ्य सेवा) के बारे में अवगत कराते हुये वृहद जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को प्रतिबिम्ब पोर्टल का भी समय से अवलोकन करते हुये सम्बन्धित प्रकरणों के सम्बन्ध में यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु बताया गया। शासन द्वारा संचालित Igot पोर्टल पर पुलिस कर्मियों की दक्षता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि हेतु उपलब्ध पाठ्यक्रमों को जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा पूर्ण किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।अपराध समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, अग्नि शमन अधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष सहित सभी शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS