रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : उप जिलाधिकारी, सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम गनपा में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में कुल 03 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इनमें गाटा संख्या 600 व 618, जो कि बंजर खाते की भूमि है,पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया गया। इन शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हैं। कैम्प में आमजन को भूमि विवाद से बचने एवं कोर्ट से भूमि विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दिया गया। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
No comments:
Post a Comment