रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 20.06.2026 को थाना महेवाघाट पुलिस को सुबह लगभग 06.30 बजे सूचना प्राप्त कि ग्राम पौर काशीरामपुर में तालाब के पास खेत में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम ब्रहम्देव साहनी पुत्र नागेश्वर साहनी ग्राम बहिलवाड़ा भुआल उत्तरी थाना सरैया जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) है जो लगभग 20 वर्षों से अलवारा झील में मछली मारने व झील की रखवाली करने का कार्य करते थे। साक्ष्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 107/2026 धारा 103 (1)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत श्री सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। कार्यवाही का विवरण- इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद, सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन तथा आस पास के लोगो से पूछताछ के उपरान्त पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तो की तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 24.06.2026 को मुखबिर खास की सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त राजू पुत्र गया प्रसाद सरोज निवासी अलवारा थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर आला कत्ल एक बास की लाठी व एक नुकीला पत्थर एवं अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहने कपड़े बरामद किये गये। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पछतांछ का विवरण- अभियुक्त राजू द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि मृतक ब्रह्मदेव अलवारा झील की रखवाली करता था। हम लोग बेरोजगार है और मछली मारकर व्यापार करना चाहते थे परन्तु जब से ब्रह्मदेव झील की रखवाली करने लगा है हम लोगो को मछली नही मारने देता था और हमारी शिकायत ठेकेदार से करता था इसी बात की खुन्नस हमारे अन्दर थी। दिनांक 19.06.26 को मैं और मेरे साथी ने देखा कि सायं ब्रह्मदेव गांव के बाहर बगिया मे अर्धनिर्मित मकान मे कुछ लोगों के साथ शराब पीते हुए नशे मे है तब हम दोनो ने सोचा कि मौका बड़ा अच्छा है इस समय इसको मार देंगे तो आरोप दूसरो पर लगेगा। रात्रि मे लगभग 11 बजे के बाद जब उसके साथी चले गये तब हम लोगो ने ब्रह्मदेव को और शराब पिलाई और जब वह अपना होशो हवास पूरी तरह खो दिया था तब हम दोनो योजना के अनुसार लाठी और एक नुकीले पत्थर से ब्रह्मदेव के सिर पर पीछे से वार कर उसकी हत्या कर दिये और गांव पौरकाशीरामपुर के बाहर चौरसिया के खेत के पास स्थित नाले मे मैने अपनी लाठी एवं पत्थर और घटना के समय पहने हुए कपड़े छिपा दिये थे।गिरफ्तार अभियक्त - राजू पुत्र गया प्रसाद सरोज निवासी अलवारा थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी। अनावरित अभियोग- मु0अ0सं0 107/2026 धारा 103 (1)/352 बीएनएस थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी। बरामदगी का विवरण- आला कत्ल एक बास की लाठी व एक नुकीला पत्थर एवं अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थाना महेवाघाट पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम।
No comments:
Post a Comment