Monday, June 29, 2026

किसानी के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए सकिपा संकल्पित- अजय सोनी

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : सोमवार को समर्थ किसान पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में जनपद के चायल विधानसभा के कई गांवों का दौरा किया और लोगों से भेंट की। इस अवसर पर किसानो के हित में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी नेताओं एवं ग्रामीणों के बीच आपस मे परिचर्चा हुई। चायल विधानसभा के भ्रमण के दौरान फदिलाबाद, काजू, मितुआपुर, बजहा, तेरमील आदि का भ्रमण के दौरान ग्राम फदिलाबाद में भेंट वार्ता के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी किसानो के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए संकल्पित है। आगे कहा कि जब तक किसान आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत नही होगा, तब तक किसानो का शोषण होता रहेगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि तमाम राजनीतिक दल किसानो को सिर्फ वोटबैंक के लिए चुनाव में इस्तमाल करते हैं और चुनाव के बाद भुला देते हैं। आगे कहा कि अब ऐसा नहीं चल पाएगा। समर्थ किसान पार्टी किसानो के साथ राजनीतिक अन्याय नहीं होने देगी। इस अवसर पर जय प्रकाश पांडेय, विमल यादव, राजवंत सिंह, वेद प्रकाश यादव, बबलू सोनी आदि मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS