Monday, June 29, 2026

साइबर सेल टीम ने साइबर जागरूकता अभियान चलाकर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को किया जागरुक

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, साइबर क्राइम द्वारा निर्गत निर्देशों के तहत साइबर जागरुकता अभियान के क्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज व अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम के कुशल मार्गदर्शन के क्रम में साइबर क्राइम सेल कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम द्वारा आज दिनांक 29/06/2026 को थाना सिविल लाइन्स क्षेत्रातर्गत रानी रेवती देवी इण्टर कालेज में आयोजित साइबर अपराध से बचाव के कार्यक्रम में जागरुकता अभियान के अन्तर्गत अलग-अलग जनपदों से आकर प्रतिभाग किये हुए लगभग 100 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को साइबर अपराध के संबंध के विस्तार से जानकारी देते हुए जागरुक किया गया तथा रोकथाम हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये। प्रतिभाग करने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं को बताया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर फ्राड होने के दशा में 1930 पर कॉल एवं www.CyberCrime.gov.in , www.cyberpolice.uppolice.gov.in   पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर जागरुकता अभियान में नेतृत्व करने वाली टीम :- 1. उ0नि0 घनश्याम यादव प्रभारी साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 स्वतंत्र कुमार साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 रूपेश कुमार साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 अनमोल सिंह साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 शिवशंकर यादव साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS