रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, चायल अरुण कुमार ने आज ग्राम महगांव में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैंप में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता अनवर की शिकायत पर जांच करने पर पाया कि सहखातेदार के मध्य कब्जा को लेकर विवाद हैं। आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराने का प्रयास किया गया। आपसी सहमति नहीं होने पर अवगत कराया गया कि न्यायालय में धारा 116 के अंतर्गत वाद योजित कर अनुतोष प्राप्त करें। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
No comments:
Post a Comment