रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज प्राथमिक विद्यालय, सौरई खुर्द का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में निपुण तालिका प्रदर्शित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रधानाध्यापक अरुण कुमार बाजपेई को निपुण तालिका लगवाने एवं अपडेट रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों की जानकारी प्राप्त करते हुए बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कक्षा-2 के छात्र से पुस्तक पढ़वाकर तथा कक्षा-1 के छात्र से गिनती सुनकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाए तथा शासन की निर्धारित मानक व्यवस्था के अनुरूप बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराई जाए। प्रधानाध्यापक ने अवगत कराया कि विद्यालय में कुल 236 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें इस शैक्षणिक सत्र में 49 नए बच्चों का नामांकन हुआ है।
No comments:
Post a Comment