Tuesday, July 21, 2026

गुप्त नवरात्रि की सप्तमी पर मां कल्याणी का किया गया भव्य श्रृंगार एवं शतचंडी पाठ एवं ललिता सहस्त्रार्जन...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : गुप्त नवरात्रि के सप्तमी दिवस पर महाशक्ति पीठ मां कल्याणी देवी के धाम अतरसुइया में प्रातः 5:30 बजे पंडित श्याम जी पाठक के द्वारा विधि विधान पूर्वक माता कल्याणी की मंगला आरती की गई । और शाम 4:00 से शतचंडी पाठ एवं ललिता सहस्त्रार्जन विधि विधान के साथ किया गया। शाम 6: 00 बजे  से लेकर रात्रि 11:00 तक माता कल्याणी का श्रृगार किया गया और रात्रि 11:00 बजे तक हजारों भक्तों ने मां कल्याणी का श्रृगार दर्शन प्राप्त किया। आचार्य पंडित सुशील कुमार पाठक ने मां कल्याणी की शयन आरती की और उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को अष्टमी दिवस पर मां कल्याणी का अति सुन्दर विशेष श्रृंगार एवं महाआरती और भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा और वैदिक शास्त्रों के द्वारा मंदिर प्रांगण में चल रही शतचंडी पाठ एवं हवन 23 जुलाई तक  किया जाएगा।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS