Monday, July 6, 2026

बिजली पानी और कौशांबी को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने समेत कई मांगों को लेकर सकिपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में किसानो की समस्यायों को लेकर प्रदर्शन किया गया और जिलाधिकारी कौशांबी को संबोधित एक छह सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को सौंपा गया। सौपे गए ज्ञापन में किसानो की समस्यायों के निराकरण हेतु मांग उठाई गई जिसपर समुचित कार्यवाही का अपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है। इसके पूर्व पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला मुख्यालय मंझनपुर के डायट मैदान में एकत्र हुए और बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने कहा कि कौशांबी जनपद में बारिश न होने से सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे किसानों की खरीफ की फसलें प्रभावित हो रही हैं। आगे कहा कि नहरों में जलापूर्ति नही होने से कोढ़ में खाज का काम हो रहा है और किसान धान की रोपाई नही कर पा रहे है। इसके बाद तमाम पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी समेत कई किसानो ने जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच किया। मौके पर मिले अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को एक छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी कौशांबी के नाम सौंपा गया।  सौंपे गए ज्ञापन में जनपद कौशांबी को सूखाग्रस्त घोषित कर राजस्व वसूली रोके जाने, रामगंगा नहर, करारी माइनर नहर समेत जिले की सभी सूखी नहरों एवं रजबहों में टेल तक जलापूर्ति कराए जाने, रोस्टर से कृषि फीडर से विद्युत आपूर्ति किए जाने, सहकारी समितियों से किसानो को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति करने, गांव गांव पशूओं को टीकाकरण करने और जल जीवन मिशन अंतर्गत गांव गांव जलापूर्ति चालू कराए जाने जैसी मांगे शामिल थीं। ज्ञापन स्वीकार करते हुए अपर जिलाधिकारी ने सभी मांगों पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी, राम कृष्ण तिवारी, जय प्रकाश पांडेय, संदीप प्रजापति, शिवानंद विश्वकर्मा, फूलचंद्र लोधी, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS