Thursday, July 30, 2026

थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों के घर पर डुगडुगी पिटवाकर कराई मुनादी, घर पर नोटिस किया चस्पा

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जनपद के थाना पूरामुफ्ती स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 74/26 धारा 137/87/333/118 (1)/351(3)/BNS व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना पूरामुक्ति से संबंधित अभियुक्त गण अशरफ पुत्र मजहर निवासी ग्राम अहमदपुर पावन थाना पूरामुक्ति व फजल पुत्र स्वर्गीय मकसूद हाल मुकाम मुंडेरा थाना धूमनगंज मूल निवासी ग्राम भरेठी कमलापुर थाना पिपरी जनपद कौशांबी जो मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तारी से बचने के लिए बादस्तूर फरार चल रहे हैं तथा अपनी चल व अचल संपत्ति अपने सहयोगियों व मेली मददगारों के माध्यम से हटा रहे हैं जिसके क्रम में माननी न्यायालय से पूर्व में गिरफ्तारी वारण्ट प्राप्त किया जा चुका था गिरफ्तारी न होने व फरार होने की दशा में माननी न्यायालय से धारा 84 BNSS प्राप्त कर अभियुक्त उपरोक्त को मुकदमा उपरोक्त में फरार घोषित होने के कारण उनके घर व किराए के कमरे पर समक्ष गवाहान चस्पा किया गया तथा डुगडुगी पिटवाया गया तथा लाउड हेलर के भी माध्यम से फरार घोषित कर ग्रामवासियों को अवगत कराया गया।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS