Wednesday, July 29, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत आवेदन से वितरण के सम्बन्ध में की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत परिसर सभागार में शैक्षिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 09-12 एवं 11-12) योजनान्तर्गत मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने, छात्रों का डाटा नियमानुसार शत-प्रतिशत अग्रसारित/निरस्त एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि सहित जनपद प्रयागराज में संचालित समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार मास्टर डाटा/प्रोफाइल लॉक करने की कार्यवाही अन्तिम तिथि  05.08.2026 के पूर्व प्रत्येक दशा में दिनांक 31.07.2026 तक अनिवार्य रूप से कर ली जाय। यदि निर्धारित समयान्तर्गत विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा/प्रोफाइल लॉक नही किया जाता है एवं कोई भी पात्र छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्राप्त करने से वंचित रह जाता है तो उसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/सम्बन्धित अधिकारी का होगा। दिनांक 31.07.2026 तक जिन विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा/प्रोफाइल लॉक नही किया जाता है तो उक्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की एक बैठक पुनः आयोजित की जायेगी। यदि विद्यालयों को छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में कोई समस्या होती है तो समस्या के निराकरण हेतु सम्बन्धित कल्याण सेक्टर के अधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारी से तत्काल सम्पर्क कर समस्या का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक के अन्त में शासन द्वारा निर्गत समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं कल्याण सेक्टर के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS