Thursday, July 16, 2026

थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल ऑफिस में साइबर सुरक्षा के विषय पर कार्यशाला आयोजित किया

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : पुलिस आयुक्त व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त अपराध/साइबर अपराध व सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर क्राइम) के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल आफिस, कालिन्दीपुरम में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रीजनल ऑफिस के लगभग 40 लोग व गूगलमीट के माध्यम से लगभग 150 ब्रान्च के कर्मियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सुनील मौर्य (हेड, डिपार्टमेंट ऑफ लॉ) एवं श्री स्वप्निल त्रिपाठी (डीन, फैकल्टी ऑफ लॉ) के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना था। अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, OTP धोखाधड़ी, डिजिटल पेमेंट सुरक्षा, म्यूल खातों एवं साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा आधिकारिक पोर्टल NCRP वेबसाइट www.cybercrime.gov.in  पर शिकायत दर्ज करें। साइबर अपराध से बचनें के टिप्स 1. अनजान लिंक पर क्लिक न करें। 2. सोशल मीडिया पर पर्सनल जानकारी शेयर न करें। 3. ऑनलाइन स्कीम और लाटरी निकलने जैसे ऑफर पर भरोसा न करें। 4. पब्लिक वाई-फाई का उपयोग न करें। 5. अपने ब्राउजर को अपडेट रखें। 6. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 2-Step Verification ऑन रखें। 7. अनजान नंबर से आयी हुई कॉल को रिसीव करने से बचे। 8. साइबर अपराध होने पर टोल फ्री नं0-1930 पर डायल करें। साइबर जागरुकता अभियान में प्रतिभाग करने वाली पुलिस टीम- 1. नि0 रोहित तिवारी, थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट,प्रयागराज। 2. उ0नि0 राहुल कुमार थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट, प्रयागराज। 3. का0 विवेक सिंह यादव थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट, प्रयागराज। 4. का0 शिवेन्द्र कुमार थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट, प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS