रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर से मिलकर सिराथू ब्लॉक के साधन सहकारी समिति शमसाबाद उदहिन खुर्द मानपुर गौरा (जुवरा) समेत जिले के कई स्थानों में धान क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर मांग उठाई है। अजय सोनी ने इस संबंध में एक मांगपत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा है।इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने बताया कि पूर्व वर्षों में शमसाबाद उदहिन खुर्द में धान क्रय केंद्र खोले गए थे परंतु जिले सीमावर्ती क्षेत्र समेत जिले कई स्थानों के कई गांवों के किसान धान बिक्री से वंचित कर गए थे। इसलिए इस बार शमसाबाद और उदहिन खुर्द के साथ ही मानपुर गौरा जुवरा समेत जिले के कई स्थानों में धान क्रय केंद्र खोला जाना चाहिए ताकि तमाम किसानो को धान बिक्री का लाभ मिल सके और किसानो का बिचौलिए लोग आर्थिक शोषण न कर सके। अपर जिलाधिकारी ने इस संबंध में मांगपत्र स्वीकार करते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को आदेश जारी करने और धान क्रय केंद्र खुलवाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, उमेश यादव ,अरविंद दुबे , जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment