Saturday, August 8, 2026

मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने एन.आर.सी. वार्ड एवं जिला अस्पताल का किया निरीक्षण...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : मुख्य विकास अधिकारी ने एन.आर.सी. वार्ड के निरीक्षण के दौरान पाया कि कुल 15 बच्चे पंजीकृत हैं,जिनका इलाज चल रहा है। सभी बच्चे कम वजन के कारण भर्ती किए गए, वहां पर उपस्थित बच्चों के माता से चर्चा की गई। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि बच्चों की देखरेख और मेडिसिन की व्यवस्था समय से सुनिश्चित किया जाए। बच्चों का वजन बढ़ने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाए। बच्चों के माता को जागरूक किया जाए कि घर पर उनकी कैसे देखभाल की जानी है और 15 दिन बाद फिर फॉलोअप के लिए बुलाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान मरीजों से वार्ता करने पर पाया  कि कुछ मरीजों को बाहर से दवाई लिखी गई है। उन्होंने सी.एम.एस. को निर्देशित किया कि यह  सुनिश्चित किया जाए कि बाहर से दवाएं न लिखी जाएं। अस्पताल में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS