रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से दिनांक-25 अगस्त को कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केन्द्र, बेनीराम कटरा के परिसर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक दीपक मौर्य, योगेन्द्र कुमार शुक्ला, शिव नरेश शुक्ला एवं व0 सहायक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment