Tuesday, August 4, 2026

विद्या वाहिनी विद्यालय में सड़क सुरक्षा एवं यातायता जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने एवं विद्यार्थियो में यातायात नियमों के पालन की भावना विकसित करने के उदेश्य से यातायात पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज द्वारा विद्यावाहिनी विद्यालय प्रयागराज में एक विशेष सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की छात्रा समृद्धि यादव द्वारा विद्यालय के बाहर यातायात व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा से सम्बन्धित समस्या के सम्बन्ध में दिये गये आवेदन के क्रम में आयोजन किया गया। जिसमे उक्त छात्रा द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि विद्यालय के पास स्थित बस स्टैंड के कारण अत्यधिक यातायात जाम की समस्या स्कूल खुलने व बन्द होने के समय होती है छात्रा द्वारा ये भी बताया गया कि ट्रैफिक के वजह से हम विद्यार्थी घर देर से पहुचते है। उक्त समस्या के निस्तारण हेतु यातायात पुलिस द्वारा स्कूल खुलने और बन्द होने के समय नियमित ड्यूटी लगाते हुये रोड पर अवैध रुप से खड़े वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी, साथ ही साथ एक टास्क फोर्स का गठन किया गया जिसमें स्कूल मैनेजमेंट, आर०टी०ओ०, ए०आर०एम० तथा यातायात पुलिस से सदस्य शामिल है।कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस अधिकरियों द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलू यातायात संकेतों, हेलमेट, सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। यातायात पुलिस प्रयागराज जनपद के सम्मानित नागरिको से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित वाहन चलाये तथा सड़क दुर्घटना की रोकथाम मे अपना सक्रिय योगदान दे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS