Wednesday, August 5, 2026

थाना पूरामूफ्ती पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज, अपर पुलिस उपायुक्त नगर कमि० प्रयागराज व सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार के कुशल नेतृत्व में, थाना पूरामुफ्ती पर दि0 16/07/26 को वादी मुकदमा श्री सबी अख्तर पुत्र स्व० सकील अहमद नि० लाल बिहारा बेगम बाजार थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा दिये गये लिखित तहरीर बावत अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी की भैंस व भैंसा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में दाखिल प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 89/2026 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण 1. मो0 इस्लाम, 2. मो0 सलाम पुत्रगण मो० कलाम नि०गण ग्राम बमरौली उपरहार थाना पूरामुफ्ती, 3. अबु उबैदा पुत्र कमरुलहक निवासी ग्राम मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज व 4. हैमर उर्फ अहमद पुत्र कल्लूराम निवासी मरियाडीह बमरौली थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज का नाम प्रकाश में आया। मुकदमा उपरोक्त से संबंधित प्रकाश में आया अभियुक्त अबु उबैद उपरोक्त को मुखबिर खास की सूचना पर बमरौली रेवले स्टेशन के पास से मय चोरी के भैंस की बेंच से प्राप्त 1750 रु0 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम:- 1. अबु उबैदा पुत्र कमरुलहक निवासी ग्राम मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज उम्र 22 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- 1. मु0अ0सं0 89/2026 धारा 303(2)/317 (2) बीएनएस PS पूरामुफ्ती, प्रयागराज। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 89/2026 धारा 303(2)/317 (2) बीएनएस PS पूरामुफ्ती, प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 373/26 धारा 05ए/331(2)/317(2)/317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस थाना कोबराज जनपद कौशाम्बी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः- 1. प्रभारी निरीक्षक श्री अविनाश कुमार थाना पूरामुफ्ती, कमि० प्रयागराज। 2. उ0नि0 श्री वीरेन्द्र अहिरवार, थाना पूरामुफ्ती कमि० प्रयागराज। 3. उ0नि0 श्री अंकित कुमार, थाना पूरामुफ्ती कमि० प्रयागराज। 4. का0 अनुज, थाना पूरामुफ्ती कमि० प्रयागराज। 5. रि0का0 रणजीत यादव, थाना पूरामुफ्ती कमि० प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS