Sunday, September 27, 2026

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

 कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा कैंप कार्यालय पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान लम्बित प्रार्थना पत्रों की जांच, IGRS प्रकरणों, लंबित विवेचनाओं एवं ZFD की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। समस्त क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध एवं अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करवाही, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण एवं निगरानी  सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल के थानों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के निस्तारण  तथा शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्रवार सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की गई।संवेदनशील स्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आयोजकों एवं स्थानीय लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा किसी भी सूचना अथवा घटना की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अमिता सिंह उपस्थित रहीं।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS