Tuesday, September 22, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला सलाहकार समिति, मेरा युवा भारत, प्रयागराज की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मेरा युवा भारत, प्रयागराज द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित कार्यक्रमों एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई। उप निदेशक, जिला सलाहकार समिति, मेरा युवा भारत, प्रयागराज सुश्री जागृति पाण्डेय द्वारा अब तक आयोजित कार्यक्रमों, वर्तमान में संचालित गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में VBYLD-2027 क्विज के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में मेरा युवा भारत के पंजीकरण अभियान को गति प्रदान करने, युवा कनेक्ट, सेवा पखवाड़ा, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों, युवा संसद, अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रमों तथा अन्य युवा-केंद्रित कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया। जिलाधिकारी ने मेरा युवा भारत की आगामी कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सहयोग एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS